IPL 2023: राइली रूसो ने लगाया गगनचुंबी छक्का, डीविलियर्स ने कहा - 96 नहीं 196 मीटर दूर गई गेंद

Photo Courtesy : IPL Website and BCCI
Photo Courtesy : IPL Website and BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज राइली रूसो नें बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ आक्रामक पारी खेली। उन्होंने आईपीएल में पहला अर्धशतक जड़ा और दिल्ली को दो विकेट पर 213 रन बनाने में मदद की। कप्तान डेविड वार्नर के आउट होने के बाद क्रीज पर आए बाएं बाथ के बल्लेबाज ने केवल 37 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए।

राइली रूसो ने इस पारी के दौरान एक गगनचुंबी छक्का लगाया। इस शॉट के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स भी फैन हो गए। उन्होंने कहा कि राइली रूसो का वह छक्का 96 नहीं 196 मीटर का था। दिल्ली कैपिटल्स ने एबी डीविलियर्स के ट्वीट का स्क्रीनशॉट राइली रूसो के फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। राइली रूसो ने इसपर कमेंट भी किया है। उन्होंने कहा कि गोट ने कहा है तो बात माननी पड़ेगी।

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स को डेविड वार्नर और पृथ्वी की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने 10.2 ओवर में 94 रन जोड़े। सैम करन ने वार्नर को 46 रन पर आउट किया। इसके बाद पृथ्वी शॉ का साथ देने राइली रूसो आए। दोनों के बीच 54 रन की साझेदारी हुई। शॉ 54 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद रिली राइली रूसो का साथ देने फिल साल्ट आए। दोनों के बीच 5 ओवर में 65 रन की साझेदारी हुई। साल्ट ने 14 गेंद पर 26 रन बनाए। 214 रन के टारगेट के जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन ही बना पाई। लियाम लिविंगस्टोन 48 गेंद पर 94 रन और अथर्व तायडे 42 गेंद पर 55 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। तायडे रिटायर्ड आउट हुए।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications