महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है और इस आईपीएल (IPL 2023) में तो धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए फैंस की तरफ से अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच फैंस ने अपने थाला को एक ऐसा तोहफा दिया है जिसे देखकर खुद धोनी भी हैरान नजर आए। इस गिफ्ट को देखकर उनके रिएक्शन की वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रही है।धोनी के फैंस को इस बात का डर है कि कहीं यह आईपीएल उनके माही का आखिरी आईपीएल ना हो। यही वजह है कि मैच चाहे जहां भी हो स्टेडियम में येलो आर्मी ही देखने को मिल रही है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में तो धोनी-धोनी की आवाज के सिवा और कुछ सुनना ही मुश्किल हो जाता है। चेन्नई में सीएसके के आखिरी लीग मैच के बाद धोनी ने फैंस का शुक्रिया भी किया था और उन्हें टीशर्ट और गेंदें भी बांटी थी।वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जहां फैंस ने धोनी को एक अनोखा तोहफा दिया है। एक फैन ने धोनी को चेपॉक स्टेडियम का खूबसूरत सा मिनी मॉडल गिफ्ट किया है। इस स्टेडियम में फ्लड लाइट भी लगी हुई थीं जो अंधेरे कमरे को रोशन कर रही थीं।वीडियो में धोनी इस उपहार को पाकर काफी खुश नजर आए। वो अपने फैन के इस प्यार से अभिभूत दिखे और उनकी आंखों से पता चल रहा था कि यह गिफ्ट उन्हे कितना पंसद आया। धोनी की यह वीडियो अब फैंस सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं और यह जमकर वायरल हो रही है। View this post on Instagram Instagram Postइस वीडियो में धोनी की मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया है और अब वो स वीडियो को साझा करते हुए अपने-अपने विचार रख रहे हैं। एक फैन का कहना है कि जिसने भी धोनी को यह उपहार दिया है वो उनका धन्यवाद करते हैं कि उनकी वजह से धोनी के चेहरे पर यह मुस्कुराहट आई। तो वहीं एक फैन ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि धोनी को फेयरवेल दिया जा रहा है और वो बिल्कुल नहीं चाहते कि धोनी इस साल संन्यास ले लें।