IPL 2023: CSK ड्रेसिंग रूम में मना आकाश सिंह का बर्थडे, तेज गेंदबाज ने ड्वेन ब्रावो के साथ की मस्ती, देखें Video 

                                 Akash (video grab)
Akash (video grab)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम 7 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है। टीम को गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) से मैच खेलना है। इससे पहले बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में तेज गेंदबाज आकाश सिंह का बर्थडे मना। चेन्नई के खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की। सीएसके ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है।

Ad

वीडियो में आकाश सिंह मस्ती में झूमते हुए केक काटने के लिए आते हुए दिखाई देते हैं। केक काटने के बाद उसे खाते हैं। फिर खुद ही उसे अपने चेहरे पर लगाते हैं। गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो को केक खिलाते हैं। इसके बाद शेख रशीद और राजवर्धन हैंगरगेकर उन्हें केक लगाते हैं। उनके बाल और चेहरे पर केक लगा हुआ दिखता है।

Ad

वीडियो के अंत में आकाश को ड्वेन ब्रावो के साथ मजाक करते देखा जा सकता है। वह गेंदबाजी कोच से गले मिलने के लिए चाहते हैं। ब्रावो मना करता है, लेकिन वह नहीं मानते। आकाश उनसे गले मिलते हैं। हालांकि, टोपी की वजह से उन्हें केक नहीं लगता। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह टीम में मुकेश चौधरी के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए थे। उन्होंने अबतक अच्छा प्रदर्शन किया है। 4 मैच में 14 ओवर किए हैं और 5 विकेट झटके हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का विकेट लिया था।

आकाश 2020 में अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं। चेन्नई से पहले राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें चुना था। फ्रेंचाइजी की तरफ से साल 2021 में उन्होंने 1 मैच खेला था और 39 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया था। चेन्नई की टीम गुरुवार को राजस्थान के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो वह चेपॉक में हार का बदला लेना चाहेगी। सीएसके को अपने गढ़ में 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था। धोनी की अगुआई में टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। पिछले 3 मैच से जीतती चली आ रही है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications