IPL 2023: रिकी पॉन्टिंग के बेटे से ‘फ्लिप द बॉटल चैलेंज’ में भिड़े अक्षर पटेल, वीडियो में देखिए किसकी हुई जीत

अक्षर पटेल (फोटो क्रेडिट - DC Instagram)
Photo Courtesy : Delhi Capitals Instagram

IPL के 55वें मुकाबले में (10 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के बीच जोरदार मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड एम ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस रोमांचक जंग से पहले दिल्ली कैपिटल्स के स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल दिल्ली के कोच रिकी पॉन्टिंग के बेटे के साथ चिल करते नजर आए। दरअसल, अक्षर और रिकी पॉन्टिंग के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों फ्लिप द बॉटल चैलेंज लेते नजर आ रहे हैं।

फ्लिप द बॉटल चैलेंज में किसकी हुई जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल और टीम के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग के बेटे एक दूसरे के साथ फ्लिप द बॉटल चैलेंज लेते नजर आ रहे हैं। दोनों का यह वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो की शुरुआत में बॉटल पानी से भरी होती है। ऐसे में चैंलेंज को सही से करने के लिए पहले अक्षर उसमें से आधा पानी पी जाते हैं। वहीं इसके बाद दोनों के बीच चैलेंज की शुरुआत हो जाती है।

चैलेंज की शुरुआत अक्षर करते हैं। जहां पहले चांस में वह बॉटल को फ्लिप करके खड़ा नहीं कर पाते हैं। वहीं रिकी के बेटे भी पहले प्रयास में असफल रहते हैं। वहीं दूसरे मौके पर अक्षर बॉटल को खड़ा कर लेते हैं जबकि रिकी के बेटे ऐसा नहीं कर पाते हैं। दोनों के बीच अब तीसरी और आखिरी बार बॉटल फ्लिप किया जाता है अक्षर इसमें भी बॉटल को खड़ा कर देते हैं। जबकि रिकी पॉन्टिंग के बेटे से ऐसा नहीं हो पाता है। ऐसे में इस चैलेंज में अक्षर पटेल की जीत होती है। अक्षर और पॉन्टिंग के बेटे का यह वीडियो काफी मजेदार है फैंस को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा हैं।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का अगल मुकाबला 10 मई को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होना है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले मैच में शानदार खेली थी और उन्होंने आरसीबी को मात दी थी। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई के खिलाफ भी अपने जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications