IPL 2023: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने की धोनी की जम कर तारीफ, कहा – 'उन्होंने फिर से........'

IPL Qualifier - Chennai v Delhi
अंकतालिका में धोनी की CSK टीम फिलहाल दूसरे स्थान पर है

गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले आईपीएल (IPL 2023) के 55वें मुकाबले में सीएसके कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की पारी को देख कर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) काफी प्रभावित हुए हैं। स्मिथ ने धोनी की सराहना करते हुए माना है कि जब भी धोनी खेलते हैं, तो उनसे प्रदर्शन की उम्मीदें बहुत ज्यादा होती हैं, और अपने करियर के अंतिम दौर में भी वें थके हुए नहीं दिख रहें और गेंद को बहुत बेहतरीन तरीके से मार रहे हैं।

Ad

इस वरिष्ठ खिलाड़ी ने इस मुकाबले में नौ गेंदों पर 20 रनों की तेज तर्रार पारी खेल कर CSK को 167 रनों के विनींग स्कोर तक पहुंचाने में मदद की थी। इस पारी में उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के लगाये थे।

धोनी ने अपना बेस्ट ढूंढ लिया है - ग्रीम स्मिथ

स्मिथ ने जियो सिनेमा पर बोलते हुए धोनी के बल्लेबाजी की जम कर तारीफ की और कहा,

जब भी वह बल्लेबाजी के लिए आते हैं, उनसे उम्मीदें बहुत ज्यादा होती हैं। हर बार जब वह स्ट्राइक पर आते हैं, भीड़ उनके लिए शोर मचाती है। देखना अद्भुत होता है और इस सीजन में उन्होंने फिर से अपना बेस्ट ढूंढ लिया है। खलील बेहद अच्छी गेंद डाल रहें थें, लेकिन एमएस धोनी ने उन्हें दबाव में डाला और उन्हें परेशान कर दिया। एक बार जब धोनी ने एक बड़ा छक्का लगाया, तब आप देख सकते थे कि खलील सोच नहीं पा रहे थे। उन्होंने 9 गेंदों में 20 रन बनाएं और उनकी स्ट्राइक रेट 220 से भी ज्यादा थी। यही प्रेरणा थी जिसकी मदद से जडेजा और उन्होंने CSK को 167 रनों के स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

बता दें कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 168 रनों का लक्ष्य दिया था मगर डेविड वार्नर की टीम अपने 20 ओवरों में 8 विकेट खो कर 140 रन ही बना सकी और ये मुकाबला चेन्नई से 27 रनों से हार गई। इस जीत के साथ CSK की प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी और मजबूत हो गई है वहीं इस हार के बाद अंकतालिका में सबसे नीचे पायदान पर बैठी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications