इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन (IPL 2023) की शुरुआत हो गई है। गुजरात टाइंटस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं इस मैच में चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 179 रनों का लक्ष्य दिया है। वहीं, सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आखिरी ओवर में एक जोरदार छक्का लगाकर फैंस का दिल जीता लिया है। धोनी का यह शॉट इतना शानदार था कि सब देखते रह गए। वहीं, धोनी के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।धोनी ने आखिरी ओवर में जड़ा शानदार छक्कादरअसल, रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद उतरे फिनिशर एमएस धोनी ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक गंगनचुंबी छक्का जड़ा। धोनी ने यह शानदार छक्का जोश लिटल की गेंद पर लगाया। धोनी का यह शॉट इतना जोरदार था कि सब देखते रह गए। जोश की गेंद धोनी के बल्ले से लगकर सीधे दर्शकों में जा गिरी। इसी के साथ धोनी ने आईपीएल इतिहास में सीएसके के लिए 200 छक्के पूरे किए। वह ऐसा करने वाले चेन्नई के पहले खिलाड़ी हैं। वहीं, धोनी आईपीएल इतिहास में आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह अब तक 20वें ओवर में 53 छक्के जड़ चुके हैं।Johns.@CricCrazyJohnsVintage Mahi 2430438Vintage Mahi 🔥https://t.co/qeu6QNBjOZJohns.@CricCrazyJohnsMS Dhoni completed 200 sixes for CSK in IPL history. First CSK player to achieve this.2557410MS Dhoni completed 200 sixes for CSK in IPL history. First CSK player to achieve this. https://t.co/rUkwmjAbDwJohns.@CricCrazyJohnsMS Dhoni has the most sixes in the 20th over in IPL history - 53*.1647234MS Dhoni has the most sixes in the 20th over in IPL history - 53*.आपको बता दें कि गुजरात टाइंटस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद सीएसके की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना डाले। टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 50 गेंदों में 92 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 9 छक्के और 4 चौके लगाए। हालांकि, वे शतक से चूक गए। वहीं, गुजरात के लिए मोहम्मद शमी, राशिद खान और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट चटकाए। जबकि जोश लिटिल एक विकेट लेने में सफल रहे।