आईपीएल 2023 (IPL 2023) में गुजराज टाइटंस (Gujarat Titans) ने अबतक बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस समय पाइंट्स टेबल पर सबसे ऊपर चल रही है। अपने आखिरी मैच में उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। इसी बीच गुजरात के दो खिलाड़ी राशिद खान (Rashid Khan) और मोहित शर्मा (Mohit Sharma) की भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी गोलगप्पे खाते हुए नजर आ रहे हैं।दरअसल, राशिद खान ने एक मजेदार वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इस वीडियो में गोलगप्पे खाते हुए नजर आ रहे हैं। खाते हुए वो कैमरा की तरफ देखकर कहते हैं कि जिंदगी का असली मजा गोलगप्पे में हैं। तभी उन्हें पीछे से कोई टोकता है जिसके जवाब में वो कहते हैं कि हां गोलगप्पे ही।इसी बीच मोहित शर्मा भी उनके साथ गोलगप्पे खाते हुए दिखाई देते हैं। वो भी इसके जवाब में कहते हैं कि गोलगप्पे या पानीपुरी जो भी बोलो सही है। इस वीडियो को राशिद खान ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में फैंस के एक सवाल किया। उन्होंने लिखा-गोलगप्पे या पानीपुरी? View this post on Instagram Instagram Postफैंस को राशिद खान की यह वीडियो काफी पसंद आ रही है। उन्हें दोनों खिलाड़ियों का इतने मजे लेकर पानीपुरी खाते हुए देखना मजेदार लग रहा है। उनके फैंस कमेंट्स में अपनी अपनी भाषा में गोलगप्पों का नाम बता रहे हैं। तो वहीं एक फैन का कहना है कि राशिद आप भारत में ही रह जाइए। इस तरह से आप रोज पानीपुरी खा पाएंगे। तो वहीं एक फैन का कहना है कि राशिद को इतने चाव से खाते देख उन्हें भी भूख लगने लगी है।बता दें, राशिद खान का इस आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन रहा है। अब तक खेले गए 11 मैच में उन्होंने 19 विकेट चटकाएं है। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.09 की रही है। गुजरात टाइटंस का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 मई को है।