IPL 2023: दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाज ने लगाया ‘हेलीकॉप्टर’ शॉट, धोनी की CSK से है आज मुकाबला

Photo Courtesy : Delhi Capitals Instagram
Photo Courtesy : Delhi Capitals Instagram

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का खुमार पूरी दुनिया में सिर चढ़कर बोल रहा है। इस लीग में एक से बढ़कर एक मुकाबले हर दिन खेले जा रहे हैं। इन्हीं मैचों के बीच आईपीएल में (10 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस रोमांचक मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिल्ली के धाकड़ आलराउंडर रॉवमन पॉवेल सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सिग्नेचर हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए नजर आते हैं।

Ad

रॉवमेन पॉवेल में दिखा धोनी का टच

दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाज रॉवमेन पॉवल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज में नेट्स प्रैक्टिस के दौरान हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए नजर आते हैं। पॉवेल को काफी विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है। पॉवेल के इस धमाकेदार शॉट को देखते हुए अगर उन्हें चेन्नई के खिलाफ मौका मिलता है तो वह बल्ले से तबाही मचाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की टीम उन्हें इस रोमांचक मुकाबले में टीम में शामिल करती है या नहीं।

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स अभी कमाल की फॉर्म में चल रही है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली इस टीम ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पटखनी दी थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का भी हौसला इस समय बुलंद है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली इस टीम ने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी कांटे की होने की उम्मीद है। चेन्नई और दिल्ली दोनों अपने जीत के लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications