महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैंस के लिए आईपीएल 2023 (IPL 2023) काफी खास है। संभावना है कि धोनी का यह आखिरी सीजन हो इसीलिए फैंस जमकर धोनी पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। इसी कड़ी में सीएसके के चेपॉक में आखिरी लीग मैच के दौरान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी अपनी शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लिया था। अब गावस्कर ने इस वाकये को लेकर अपनी राय साझा की है।दरअसल, चेन्नई का इस आईपीएल में चेन्नई में यह आखिरी लीग मैच था। इस मैच के बाद धोनी ने फैंस को टीशर्ट्स और गेंद बांटी थी। इसी दौरान सुनील गावस्कर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो धोनी का ऑटोग्राफ ले रहे थे। इसे लेकर स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा की जिसमें सुनील गावस्कर उस लम्हे के बारे में बात कर रहे थे जब उन्होंने धोनी का ऑटोग्राफ लिया था। गावस्कर ने बतायाजब मुझे एमएस धोनी के लैप ऑफ ऑनर के बारे में पता चला तो मैंने सोचा कि मेरे पास भी एक शर्ट है उसमें मैं धोनी का ऑटोग्राफ ले लूं। कैमरा यूनिट में किसी के पास पेन भी था। उनका मैं शुक्रिया अदा भी करना चाहूंगा।इसके बाद उन्होंने धोनी और अपनी एक इच्छा के बारे में बात करते हुए कहा-ये मेरे लिए बहुत भावुक पल था क्योंकि धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। अगर मेरे जिंदगी के कुछ आखिरी लम्हे हैं तो मुझे दो चीजें देखनी हैं। पहला जब 1983 में भारत ने वर्ल्ड कप उठाया था। दूसरा जब धोनी ने छक्का लगाया था और अपना हाथ घुमाया था। अगर यह दोनों लम्हें मैं अपने आखिरी वक्त में देखूं तो मैं खुशी-खुशी जाउंगा। View this post on Instagram Instagram Postवहीं, स्टार स्पोर्ट्स द्वारा साझा की गई एक और वीडियो में उन्होंने बताया कि धोनी से ऑटोग्राफ मांगते समय क्या हुआ था। उन्होंने बतायाधोनी व्य्स्त थे। वो टीशर्ट और गेंद बांट रहे थे तो उनका ध्यान उधर था। मैंने जब उन्हें बुलाया तो उन्होंने कहा सनी भाई। इसके बाद उन्होंने कुछ कहना चाहा जो मुझे सुनाई दिया। उसके बाद मैंने उन्हें कहा कि आप मुझे ऑटोग्राफ दे दीजिए। वो मुझसे गले लगे जो मुझे काफी अच्छा लगा। View this post on Instagram Instagram Post