IPL 2023 : सुनील गावस्कर ने सुनाया कमेंट्री का अनसुना किस्सा, नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मिलकर उड़ाया था हर्षा भोगले का मजाक

                         sunil (Twitter)
सुनील गावस्कर ने एक दर्शक के सवाल पर सुनाया मजेदार किस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में कमेंट्री के दौरान लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्ध और कमेंटेटर हर्षा भोगले को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे हर्षा भोगले का मजाक उड़ाते-उड़ाते सिद्धू और वो हंसते-हंसते जमीन पर लेट गए थे। भोगले को यह बात अबतक पता नहीं थी। भारत के पूर्व कप्तान ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए इस किस्से के बारे में बताया।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच के दौरान सुनील गावस्कर, जतिन सप्रू और पूर्व क्रिकेटर युसुफ पठान के साथ कमेंट्री कर रहे थे। इस दौरान एक फैन ने सुनील गावस्कर से लाइव कमेंट्री के दौरान हुए किसी मजेदार वाक्ये के बारे में बताने की गुजारिश की। लिटिल मास्टर ने फिर किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि नवजोत सिंह सिंद्धू अपनी हंसी रोक नहीं पाते। कमेंट्री शुरू करने से पहले हर्षा भोगले मुंह से आवाज निकालते थे और ताली बजाते थे। यह उनकी आदत थी।

Ad

सुनील गावस्कर ने कमेंट्री करने जाने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू को हर्षा भोगले के आदत के बारे में बता दिया। कमेंट्री के शुरू करने से पहले भोगले ने ऐसा किया तो गावस्कर ने सिद्धू की तरफ देखा। सिद्धू की हंसते-हंसते हालत खराब हो गई थी। वह कमेंट्री बॉक्स में ही जमीन पर लेट गए थे। गावस्कर भी अपने आपको रोक नहीं पाए। वह भी हंसते-हंसते जमीन पर लेट गए। इससे भी मजेदार बात यह है कि हर्षा भोगले इस बात अंजान थे। उन्होंने इसके बारे में पूछा। दोनों ने कुछ नहीं कहा।

सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि ब्रेक आया तब दोनों ने अपनी हंसी कंट्रोल की और कमेंट्री करने के लिए सीट पर बैठे। हर्षा भोगले को अबतक इस बारे में पता नहीं था, लेकिन अब वह इसके बारे में जान गए होंगे। बता दें कि चेपॉक में बुधवार को रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी गेंद पर 3 रन से हरा दिया।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications