IPL 2024 Auction : कौन है कुमार कुशाग्र जिनके लिए दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई 7 करोड़ से भी अधिक की बोली?

Neeraj
Photo Courtesy: Kumar Kushagra Instagram
Photo Courtesy: Kumar Kushagra Instagram

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को उम्मीद से कहीं ज्यादा दाम मिला है। नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों के साथ देसी खिलाड़ियों पर भी खूब पैसे बरसे। ऐसे ही एक खिलाड़ी कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) रहे, जिनको दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 7 करोड़ 20 लाख रूपये की धनराशि राशि खर्च करके अपने स्क्वाड का हिस्सा बना लिया है।

बता दें कि 19 वर्षीय कुमार का बेस प्राइस 20 लाख रूपये था, जो घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं। कुशाग्र ने अंडर-19 टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। ऑक्शन में दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पर पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई। इसके बाद गुजरात टाइटंस भी रेस में शामिल हो गई। गुजरात और चेन्नई के बीच थोड़ी देर मुकाबला हुआ। सीएसके ने आखिरी बोली 60 लाख रुपए की लगाई।

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाना शुरू कर दिया। दोनों ही फ्रेंचाइजियां युवा खिलाड़ी को हर कीमत में अपने स्क्वाड में लाना चाहती थीं। हालंकि, आखिर में इस मुकाबले में दिल्ली ने बाजी मार ली।

गौरतलब है कि कुमार की तुलना पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से होती है, जो अंतिम ओवरों में उन्हीं की तरह विस्फोटक बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं। इशान किशन के बाद वो झारखंड की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाजी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने झारखंड के लिए कई तूफानी पारियां भी खेली हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी ऐसी ही एक पारी काफी चर्चा में रही थी। महाराष्ट्र के खिलाफ हुए मैच में 355 रनों का पीछा करते हुए झारखंड के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और 37 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन बनाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी।

कुमार कुशाग्र का टी20 करियर

19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने अपने 11 मैचों की टी20 करियर में 15.55 की औसत से 140 रन बनाये हैं। इस दौरान 33 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
App download animated image Get the free App now