BCCI से हुई बहुत बड़ी गलती, IPL ऑक्शन से पहले भारतीय गेंदबाज के एक्शन पर दी सफाई

Photo Courtesy : BCCI
Photo Courtesy : BCCI

आईपीएल (IPL 2024) के ऑक्शन से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से जाने-अनजाने में एक बड़ी गलती हो गई। बीसीसीआई द्वारा जारी की गई एक लिस्ट के जरिये क्रिकबज ने 15 दिसंबर को एक खबर साझा की जिसमें उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज़ किये गए तेज गेंदबाज चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) के गेंदबाजी एक्शन को कटघरे में खड़ा किया। हालांकि उनके एक्शन पर किसी प्रकार का बैन नहीं लगाया और उनके एक्शन को खराब बताया गया लेकिन अब बीसीसीआई ने इसे जाने-अनजाने में हुई एक गलती माना है। चेतन सकारिया का नाम उस लिस्ट में नहीं है, जिसके लिए बोर्ड ने सफाई दी है।

Ad

बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि चेतन सकारिया का नाम गलती से उस लिस्ट में आ गया, जबकि कर्नाटक के युवा गेंदबाज का नाम उस लिस्ट में आना था, जिसका नाम भी चेतन ही था। चेतन सकारिया के साथ सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन भी चौंक गया। जब उन्होंने चेतन का नाम लिस्ट में देखा। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने तुरंत बीसीसीआई अधिकारीयों से इस मामले पर बात की और फिर निकल कर आया कि दक्षिण जोन के चेतन नामक गेंदबाज का नाम लिस्ट में आना था और गलती से चेतन सकारिया का नाम डाल दिया गया है।

SCA के अध्यक्ष जयदेव शाह ने इस मामले को लेकर कहा कि, 'यह एक प्रकार की ग़लतफ़हमी थी, और चेतन को कभी नहीं बुलाया गया, और वह उस सूची में नहीं है। मैं समझता हूं कि कर्नाटक के गेंदबाज का नाम इसमें होना चाहिए था और आईपीएल इस मुद्दे का समाधान कर रहा है। फ्रेंचाइजियों को भी तुरंत सूचित किया जा रहा है। चेतन सकारिया, जिन्हें हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज़ किया था। वह 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी रोस्टर में 27वें स्थान पर हैं। जबकि जिस गेंदबाज का नाम खराब एक्शन के जरिये लिस्ट में आना था, वह ऑक्शन सूची में शामिल नहीं है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications