IPL 2024 : चेपॉक में एमएस धोनी को बल्लेबाजी करता देख फैंस हुए उत्साहित, प्रैक्टिस सेशन के वीडियो आये सामने 

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 22 मार्च को आरसीबी के खिलाफ खेलेगी (PIC: Twitter)
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 22 मार्च को आरसीबी के खिलाफ खेलेगी (PIC: Twitter)

जैसे-जैसे आईपीएल 2024 (IPL 2024) नजदीक आ रहा है, क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें किसी और पर नहीं बल्कि महान एमएस धोनी (MS Dhoni) पर टिकी हैं, क्योंकि वह मेगा लीग में संभावित रूप से अपने अंतिम सीजन को खेलने की तैयारी में जुटे हैं। धोनी ने इसी हफ्ते आईपीएल के 17वें सीजन के लिए अपनी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के स्क्वाड को ज्वाइन किया था। इस बीच चेपॉक स्टेडियम से उनके प्रैक्टिस सेशन के वीडियो सामने आये हैं, जिसमें फैंस धोनी को बल्लेबाजी करता देख काफी उत्साहित नजर आए।

Ad

आईपीएल 2023 में धोनी की अगवाई में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हराकर अपना पांचवां ख़िताब जीता था। 42 वर्षीय धोनी अब आईपीएल 2024 को अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खास बनाने की तैयारी में व्यस्त हैं।

चेन्नई में धोनी का फैन बेस किस तरह का ये बात किसी से छुपी नहीं है। गुरुवार को उनका एक वीडियो सीएसके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था, जिसमें सड़क पर मौजूद फैंस उन्हें टीम में बस में बैठा देखकर काफी खुश नजर आये थे। धोनी ने भी फैंस की तरफ हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया था।

इस बीच धोनी के कुछ और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह अपने विंटेज लॉन्ग हेयर वाले लुक में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नेट्स में अपना प्रैक्टिस सेशन भी किया। सीएसके के कप्तान को बल्लेबाजी करता देख फैंस शोर मचाते दिखे।

आप भी देखे ये वीडियो:

Ad

धोनी के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और दीपक चाहर जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ चुके हैं। आगामी सीजन में सीएसके अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक में ही खेला जायेगा। इसके बाद चेन्नई अपने तीन मैच गुजरात टाइटंस (26 मार्च), दिल्ली कैपिटल्स (31 मार्च) और सनराइजर्स हैदराबाद (5 अप्रैल) के विरुद्ध खेलेगी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications