IPL 2024: पूर्व भारतीय गेंदबाज ने MS Dhoni से हुई बातचीत का किया खुलासा, फैन्स को लेकर बोले CSK के दिग्गज कप्तान

IPL 2023: Final - Chennai Super Kings v Gujarat Titans
भारत के दिग्गज कप्तान रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का क्रेज भारत समेत पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी धोनी की दिवानगी फैंस के बीच कम नहीं हुई है। धोनी अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए नजर आते हैं। वह इस बार भी आगामी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए मैदान पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। इस सीजन की शुरुआत से पहले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और महेंद्र सिंह धोनी के खास दोस्त आरपी सिंह (RP Singh) ने अहम खुलासा किया है।

Ad

जियो सिनेमा पर महेंद्र सिंह धोनी से हुई एक बातचीत को याद करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि ‘मुझ बहुत समय पहले 2006-07 की टीम मीटिंग याद है जब हमने इस बारे में बात की थी कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिए उन्हें क्या प्रेरित करता है। उस समय माही ने कहा था कि जब मैं बस से उतरता हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि दो लोग मुझे देख रहे हैं। कब वह दो लोग चार में बदल जाएंगे और कब वह चार 40 में बदल जाएंगे। मेरे खेल के लिए पैशन इसलिए है क्योंकि मैं फैंस के लिए खेलना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि फैंस देखें कि एमएस धोनी इस तरह के शॉट्स लगा सकते हैं।’

आरपी सिंह के इस कहानी से यह साफ तौर पर समझा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी भी अपने फैंस को कितना प्यार करते हैं। वह फैंस के लिए ही मैदान पर उतरते हैं और उनके लिए ही मैदान पर बल्ले, विकेटकीपिंग और कप्तानी में कमाल करते हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी चंद दिनों में ही आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाले हुए नजर आएंगे। कैप्टन कूल की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में यह टीम फिर से खिताब जीतने के लिए पूरा दमखम लगाते नजर आएगी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications