IPL 2024 : ‘महेंद्र सिंह धोनी खिलाड़ियों का बेस्ट निकालने में...’ पूर्व भारतीय दिग्गज ने कैप्टन कूल की जमकर की तारीफ

IPL 2023: Final - Chennai Super Kings v Gujarat Titans
सीएसके को फिर से चैंपियन बनाने उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारत समेत पूरी दुनिया में काफी मशहूर हैं। धोनी की एक झलक और उनके अपडेट को जानने के लिए फैंस बेचैन रहते हैं। अब यह दिग्गज खिलाड़ी बहुत जल्द आईपीएल (IPL) में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। आईपीएल के आगामी सीजन के पहले पूर्व भारतीय दिग्गज मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है।

Ad

मोहम्मद कैफ ने तुषार देशपांडे और अजिंक्य रहाणे का उदाहरण देते हुए स्टार स्पोर्ट्स पर बताया कि कैसे धोनी खिलाड़ियों के अंदर से बेस्ट निकालते हैं। कैफ ने कहा कि ‘आप तुषार देशपांडे और अजिंक्य रहाणे के कैमियो के बारे में बात कर सकते हैं खास तौर पर रणजी ट्रॉफी फाइनल में जिस तरह का उन्होंने प्रदर्शन किया। मैं यह कह सकता हूं कि इन खिलाड़ियों का आईपीएल में कुछ खास अच्छा रिकॉर्ड नहीं रहा है लेकिन जब यह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स में गए मैं चौंक गया कि आखिर इनके साथ हुआ क्या। धोनी आखिरी इन्हें क्या अलग मार्गदर्शन देते हैं कि हर खिलाड़ी अच्छा खेलना शुरू कर देते हैं। धोनी के पास एक विशेष दवा जो खिलाड़ियों को फिट, सतर्क रखती है जो टीम के लिए अच्छा होता है।’

आपको बता दें कि धोनी के मार्गदर्शन में विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी काफी चमके। महेंद्र सिंह धोनी अपने कप्तानी के कूल अंदाज से चेन्नई को पांच बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इस बार भी चेन्नई की चैंपियन बनने के लिए माही अपना पूरा दमखम लगाते हुए नजर आएंगे।

हालांकि चेन्नई के लिए इस बार जीत की राह आसान नहीं होगी। दरअसल, टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोटिल हैं और वह आईपीएल के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि महेंद्र सिंह धोनी इस बार आखिर कैसे टीम को खिताब दिलाते हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications