IPL 2024 : ‘MS Dhoni लोगों के दिलों में बसते हैं...’ दिग्गज कप्तान के करीबी दोस्त ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

IPL 2023: Qualifier 1 - Gujarat Titans v Chennai Super Kings
आईपीएल में दिखेगा महेंद्र सिंह धोनी का जलवा

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के सबसे सफल कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की दीवानगी सातवें आसमान पर रहती है। इस दिग्गज खिलाड़ी की एक झलक या उनसे जुड़ी अपडेट पाने के लिए फैंस बेचैन रहते हैं। फैंस अब कुछ ही दिनों में अपने चहेते सुपरस्टार को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखेंगे। हालांकि धोनी के मैदान पर उतरने से पहले भारत के पूर्व दिग्गज मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और कैप्टन कूल के खास दोस्त सुरेश रैना (Suresh Raina) ने उनकी जमकर तारीफ की है। रैना ने कहा कि धोनी की दीवानगी फैंस में बिल्कुल सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के जैसी है।

Ad

सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए जियो सिनेमा पर कहा कि ‘बिल्कुल, मैंने देखा है कि जब हम पहली बार भारतीय टीम में आए थे तो सचिन तेंदुलकर को इस तरह का प्यार मिलता था। उनके बाद भारतीय फैंस ने माही भाई को वह प्यार दिया। महेंद्र सिंह धोनी का नाम लोगों के दिलों में बसा हुआ है।’

सुरेश रैना ने कैप्टन कूल की कप्तानी की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि ‘2007 टी20 वर्ल्ड कप के चुनौतीपूर्ण अभियान के बाद माही भाई का खेल को समझने और नेतृत्व करने की क्षमता को मजबूत करने में महत्पूर्ण भूमिका निभाई। इसने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता में भी अहम भूमिका निभाई। जिसके बाद उन्होंने न सिर्फ चेन्नई में बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में सबको अपना दिवाना बना दिया।’

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए जमकर तैयारियां कर रहे हैं। उनके तैयारियों के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे हैं। फैंस को पूरा यकीन है कि धोनी इस बार भी आईपीएल में अपने बल्ले से धमाका और अपने शांत दिमाग को दौड़ाकर चेन्नई सुपर किंग्स को छठी बार आईपीएल का खिताब दिलाएंगे। गौरतलब है कि पिछले सीजन माही की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications