IPL 2024 की तैयारियों के बीच दोस्तों संग एन्जॉय करते दिखे एमएस धोनी, सामने आई तस्वीरें 

Picture Courtesy: Cskfansofficial Instagram
Picture Courtesy: Cskfansofficial Instagram

आईपीएल 2024 (IPL 2024) महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैंस के लिए बहुत खास होगा। यह उनके करियर का आखिरी आईपीएल सीजन होगा। यही एक लीग है जिसमें वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो पत्नी साक्षी और कुछ दोस्तों संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

Ad

आईपीएल 2023 में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का पांचवीं बार टाइटल जितवाया था। अब फैंस आईपीएल के 17वें सीजन में धोनी को फिर से एक्शन में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के एक फैन पेज से धोनी की कुछ तस्वीरें साझा की गई। इन तस्वीरों में वो साक्षी और कुछ दोस्तों संग मिलकर एन्जॉय करते करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान 'माही' यानी धोनी काफी अच्छे मूड में भी दिखे।

आप भी देखें यह तस्वीरें:

Ad

गौरतलब है कि धोनी आईपीएल 2024 के लिए खुद को फिट रखने के लिए जिम में भी काफी पसीना बहा रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने घुटने की चोट के बावजूद सभी मैच खेले थे। हालाँकि, अब वो सर्जरी करवाने के बाद उस चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं। धोनी अपने होम टाउन रांची में ही आगामी सीजन की तैयारी कर रहे हैं।

पिछले साल दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन से पहले सीएसके ने धोनी को रिटेन कर लिया था और एक बार वो फि टीम की कमान सँभालते हुए दिखेंगे। उनकी कोशिश अपनी अगुवाई में चेन्नई को छठा टाइटल जिताने की होगी।

IPL 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डैरिल मिचेल, अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड, डेवन कॉनवे, मोईन अली, महीश तीक्षणा, मिचेल सैंटनर, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, रविंद्र जडेजा, राजवर्धन हंगरगेकर, शेख रशीद, निशांत सिंधु, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी,प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल, रचिन रविंद्र, शार्दुल ठाकुर, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान, अवनीश राव अरावली, दीपक चाहर, समीर रिज़वी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications