‘बोले जो कोयल…’ IPL 2024 के बीच सिंगर बने MS Dhoni, वीडियो हुआ वायरल

(Photo Courtesy: Twitter)
(Photo Courtesy: Twitter)

फैंस के चहेते और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की दिवानगी सातवें आसमान पर रहती है। धोनी मैदान पर अपने कूल अंदाज से तो सबका दिल जीतते ही हैं मैदान के बाहर भी वह हमेशा फैंस के लिए कुछ ऐसा करते हैं जो सभी को काफी पसंद आता है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसा ही किया है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, धोनी क्रिकेट के बाद सिंगिग में हाथ आजमाते नजर आए हैं। उन्होंने सिंगर फाल्गुनी पाठक का हिट गाना बोले जो कोयल गाया है।

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी एक साइकिल के विज्ञापन के लिए अपने सिंगिग का हुनर सभी को दिखाते हुए नजर आए हैं। एक इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने वाली कंपनी के विज्ञापन में धोनी बोले जो कोयल बागो में गाते हुए दिखे हैं। धोनी का यह वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को कैप्टन कूल की सिंगिग काफी पसंद आ रही है। वह इस वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में उतरे हैं। वह इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। दरअसल, सीजन के शुरू होने के ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था और उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया गया था।

हालांकि कप्तानी छोड़ने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी ऋतुराज गायकवाड़ को विकेट के पीछे से लगातार मार्गदर्शन देते रहते हैं। इस सीजन पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने भी उतरे थे। इस मैच में उन्होंने तेज तर्रार 37 रन बनाए थे। हालांकि उनकी यह पारी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी नहीं रही थी और टीम यह मुकाबला 20 रनों से हार गई थी। फैंस यही चाहते हैं कि धोनी आने वाले मुकाबलों में भी बल्ले से धमाका करें और टीम को छठी बार आईपीएल का चैंपियन बनाए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now