IPL 2024 : फिर चैंपियन बनेगी चेन्नई सुपर किंग्स? MS Dhoni ने लिया भगवान का आशीर्वाद, देखें वीडियो

(Photo Courtesy: Twitter)
(Photo Courtesy: Twitter)

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का क्रेज फैंस के बीच जमकर रहता है। फैंस धोनी की एक झलक पाने के लिए बेचैन रहते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी धोनी की दिवानगी कम नहीं हुई है। धोनी अब बस आईपीएल (IPL) में खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने पिछले सीजन आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चैंपियन बनाया था। इस टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए भी धोनी जमकर तैयारियां कर रहे हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह देवरी में मा दुर्गा के मंदिर (Deori Temple) में पूजा करने गए हैं।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल अपने घर रांची में हैं। हाल ही में ट्विटर पर जो वीडियो सामने आया है। उसमें वह रांची से 60 किलोमीटर दूर मां दुर्गा का प्रसिद्ध देवरी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए नजर आ रहे हैं। देवरी पहुंच महेंद्र सिंह धोनी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वह मंदिर में आए अन्य भक्तों से भी मिलते हुए नजर आए। इस दौरान देवरी मंदिर में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। धोनी का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस कह रहे हैं कि भगवान के शरण में आए धोनी इस बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम करेंगे।

धोनी देवरी मंदिर में अपने विंटेज लुक में नजर आ रहे हैं। दरअसल, धोनी ने हाल ही में अपना हेयर स्टाइल बदला है। वह अपने बालों को बड़ा कर रहे हैं। करियर के शुरुआती दौर में भी धोनी बड़े बाल रखा करते थे। उनका वह लुक फैंस को काफी पसंद आता था। अब वह फिर से अपने वही पुराने लुक में जाते हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी का कुछ दिन पहले बल्लेबाजी प्रैक्टिस करने का भी वीडियो सामने आया था। इस वीडियो से यह साफ हो गया था कि वह अभी से आईपीएल 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications