केविन पीटरसन के 6 छक्को से नहीं मिली टीम को जीत, सुरेश रैना ने खेली जबरदस्त पारी

Rahul
Photo Courtesy : Legends League Cricket X
Photo Courtesy : Legends League Cricket X

लेजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC 2023) में आज रांची लेग का आखिरी मुकाबला इंडिया कैपिटल्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद (India Capitals vs Urbanrisers Hyderabad) के बीच खेला गया। इंडिया कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद टीम ने 20 ओवर में 189/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंडिया कैपिटल्स 186 रन बना पाई और मुकाबले को 3 रनों से गंवा दिया। सुरेश रैना के नेतृत्व में हैदराबाद की यह दूसरी लगातार जीत है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरे हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज फ्लॉप रहे ड्वेन स्मिथ 3 रन और मार्टिन गप्टिल 2 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए लेकिन इसके बाद गुरकीरत सिंह मान और सुरेश रैना के बीच 92 रनों की अहम साझेदारी हुई। कप्तान रैना ने 27 गेंदों पर 46 रन बनाये जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। गुरकीरत सिंह दूसरे छोर पर खड़े रहे और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। चौथे विकेट के लिए उन्होंने पीटर ट्रेगो के साथ मिलकर 63 रन जोड़े। गुरकीरत सिंह ने 89 रनों की जबरदस्त पारी खेली तो ट्रेगो ने 36 रन बनाये। इंडिया कैपिटल्स के लिए इसुरु उड़ाना ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

190 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंडिया कैपिटल्स की शुरुआत भी खराब रही। कप्तान गौतम गंभीर पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए जबकि हाशिम अमला ने 5 रन बनाये। शुरुआत झटकों से टीम उबर नहीं पारी और 43 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए लेकिन केविन पीटरसन ने रिकार्डो पॉवेल के साथ मिलकर 72 रन जोड़े तो उसके बाद एश्ले नर्स के साथ मिलकर 42 रनों की साझेदारी की। केविन पीटरसन ने 77 रन बनाये जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे जबकि एश्ले नर्स 41 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। अर्बनराइजर्स के लिए क्रिस म्पोफु ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

Quick Links