भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले और आईपीएल 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स को जिताने वाले फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों के अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आईपीएल 2023 के बाद माना जा रहा था कि वह संन्यास ले लेंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने फाइनल में साफ कर दिया कि वह आईपीएल 2024 में भी खेलेंगे। इन्हीं बातों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ कुत्ते के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।फॉर्म हाउस में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं धोनीहाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ फॉर्म हाउस पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। माही और जीवा दोनों रांची में अपने फॉर्म हाउस पर कुत्ते के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं। वह इस वीडियो में कुत्ते को ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। धोनी और जीवा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को माही का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में हराया था। वहीं इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटने की भी सर्जरी कराई थी। फिलहाल धोनी सर्जरी के बाद रिकवर कर रहे हैं। धोनी के इस वीडियो के बाद उनकी रिकवरी तेज लग रही है। फैंस को पूरी उम्मीद है कि वह आईपीएल 2024 में अपना जलवा जरूर दिखाएंगे।