साउथ के दिग्गज अभिनेता के साथ नजर आये एमएस धोनी, तस्वीर हुई वायरल 

एमएस धोनी की लोकप्रियता अभी भी काफी अधिक है
एमएस धोनी की लोकप्रियता अभी भी काफी अधिक है

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। हालांकि धोनी की तस्वीरें और वीडियो दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच आते रहते हैं। हाल ही में इस दिग्गज क्रिकेटर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल (Mohanlal) के साथ नजर आ रहे हैं।

मोहनलाल से मिले महेंद्र सिंह धोनी

सोशल मीडिया से आ रही जानकारी के अनुसार यह दोनों दिग्गज एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए साथ में नजर आये। धोनी और मोहनलाल की जो तस्वीर सामने आई है उसमें पूर्व भारतीय कप्तान ने लाल टीशर्ट और लाइट क्रीम कलर की पैंट पहनी हुई है। वहीं अभिनेता मोहनलाल ग्रीन कलर की शर्ट और लुंगी पहने दिख रहे हैं। इन दोनों हस्तियों की यह तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है और वे इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

आपको बता दें कि मोहनलाल हाल ही में साउथ के दिग्गज अभिनेता और थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत के फिल्म जेलर में नजर आए थे। उनकी जनवरी 2024 में वालीबन फिल्म भी रिलीज होने वाली है जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

वहीं बात की जाए महेंद्र सिंह धोनी की, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि वह अभी भी आईपीएल के दौरान अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। उनकी कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया था। सीएसके ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया था। माना जा रहा था कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा लेकिन उन्होंने फैंस को खुश करते हुए यह ऐलान किया था कि वह अगले सीजन में भी खेलते नजर आएंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now