MS Dhoni ने अपने दोस्त का मनाया जन्मदिन, साथ में काटा केक, देखें वीडियो

(Photo Courtesy: Kushmahi7 Instagram)
(Photo Courtesy: Kushmahi7 Instagram)

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। फैंस हमेशा अपने इस चहेते सुपर स्टार को देखने के लिए बेचैन रहते हैं। आमतौर पर क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद खिलाड़ियों की फैन फॉलोइंग कम होती है पर धोनी के साथ पूरा उलटा हुआ और उनकी फैन फॉलोइंग पहले से भी ज्यादा बढ़ गई। फैंस किसी भी तरह हर दिन धोनी को देखना चाहते हैं। धोनी भी फैंस को निराश नहीं करते हैं और किसी न किसी तरह फैंस के बीच बने रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।

Ad

कुशाल माही नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी चार अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी के बगल में मौजूद उनके दोस्त अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटते हुए नजर आते हैं। वहीं केक काटने के बाद वह धोनी को केक भी खिलाते हैं। इस दौरान धोनी काफी खुश नजर आते हैं। धोनी का लुक भी इस वीडियो में जबरदस्त दिख रहा है। वह इसमें स्लीवलेस टीशर्ट में दिख रहे हैं। धोनी की जबरदस्त बॉडी फैंस को काफी पसंद आ रही है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से धोनी ने अपने लुक में काफी बदलाव किया है। वह अपने पुराने बड़े बालों के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं धोनी अपनी फिटनेस पर भी खासा ध्यान दे रहे हैं। उनकी बॉडी पहले से भी शानदार नजर आ रही है। गौरतलब है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद धोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते हुए नजर आते हैं। वह आगामी आईपीएल 2024 में भी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications