भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की दीवानगी आज भी फैंस के बीच जमकर देखने को मिलती है। फैंस अभी भी धोनी के एक झलक पाने के लिए बेचैन रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए आज का दिन 9 साल पहले बहुत हैरान करने वाला रहा था। दरअसल, आज ही के दिन 30 दिसंबर 2014 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब टेस्ट रिटायरमेंट के बाद की महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। जिसमें उनके आंख में आंसू नजर आ रहे हैं।चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की एक साथ की तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट रिटायरमेंट की घोषणा के बाद की है। फैंस को हमेशा अपने बल्लेबाजी, कप्तानी और विकेटकीपिंग से खुश करने वाले महेंद्र सिंह धोनी सीएसके द्वारा शेयर की गई तस्वीर में रोते हुए दिख रहे हैं। उनके आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं। उनके यह आंसू बता रहे हैं कि टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान करना उनके लिए कितना मुश्किल फैसला था। View this post on Instagram Instagram Postचेन्नई सुपर किंग्स के इस तस्वीर पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस धोनी को कमेंट्स में चैंपियन और सबसे महान खिलाड़ी बताया है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। संन्यास के बाद अब धोनी सिर्फ आईपीएल में एक्शन में नजर आते हैं। आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखते हैं। फैंस आईपीएल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। पिछले साल धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की चैंपियन बनी थी।