भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों के क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। हालांकि बिना क्रिकेट के मैदान पर उतरे ही वह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धोनी जिम में फैंस के बीच केक कट करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी वीडियो में केक कट कर खाते भी हैं।महेंद्र सिंह धोनी ने काटा केकभारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है। इस वीडियो में धोनी जिम के अंदर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी का वीडियो में खास अंदाज भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, धोनी ने केक काट वीडियो में मौजूद लोगों से यह पूछा कि कौन-कौन डाइटिंग पर है मुझे बताओ। धोनी का यह अंदाज और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो बजाज सुमीत कुमार ने शेयर किया है। फैंस को माही का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान ही एक्शन ही में नजर आते हैं। उनका जलवा आईपीएल 2023 के दिन जमकर देखने को मिला था। धोनी ने इसी साल अपनी टीम की कप्तानी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का खिताब दिलाया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दी थी। माना जा रहा था कि धोनी का यह आईपीएल में आखिरी सीजन होगा पर फाइनल मुकाबले के बाद धोनी ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा था कि वह आईपीएल के अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे।