भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) विश्व में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। धोनी चाहे मैदान के अंदर हों या फिर बाहर, वह हर जगह फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान धोनी का फैन बेस जबरदस्त है और उनकी तस्वीरें, वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा के विषय बने रहते हैं। हाल ही में धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह डैशिंग अवतार में नजर आ रहे हैं।बता दें कि धोनी अपने बाएं घुटने की सर्जरी करवाने के बाद इन दिनों अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। वायरल तस्वीर में धोनी ग्रे रंग का जिम आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं और उन्होंने काले रंग का चश्मा पहन रखा है। आईपीएल 2023 में चेन्नई को उनका पांचवां टाइटल जिताने वाले धोनी बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ दिखाई दे रहे हैं।आप भी देखें यह तस्वीर:Johns.@CricCrazyJohnsMS Dhoni's latest picture from Ranchi. pic.twitter.com/cq1mQoIt2t8126278MS Dhoni's latest picture from Ranchi. pic.twitter.com/cq1mQoIt2tगौरतलब है कि कुछ दिनों पहले धोनी का एक वीडियो खूब चर्चा में रहा था जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी के साथ फ्लाइट में सफर के दौरान सोते हुए दिखे थे। फ्लाइट की एक एयरहोस्टेस ने उनका सोते समय का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था जिसके बाद धोनी के फैंस ने उनकी प्राइवेसी का ध्यान ना रखने को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।आईपीएल 2023 की शुरुआत से बाद धोनी को अपने बाएं घुटने में दर्द की शिकायत थी। हालाँकि, इसके बावजूद उन्होंने बिना कोई मैच मिस किये पूरा सीजन खेला था और अपनी टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। सीजन के खत्म होने के बाद धोनी ने मुंबई में अपनी घुटने की सर्जरी करवाई और वह इन दिनों रांची में अपना रिहैब पूरा करने में जुटे हैं। फैंस को पूरी उम्मीद है कि आईपीएल 2024 में उन्हें एक बार फिर से धोनी खेलते हुए नजर आएंगे जिसके लिए 'थाला' ने मेहनत करना शुरू कर दिया है।