MS Dhoni से खुश हुए उनके बचपन के दोस्त, कैप्टन कूल के लिए कही खास बात 

(Photo Courtesy:Twitter)
(Photo Courtesy:Twitter)

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और फैंस के चहेंते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की दीवानगी फैंस के बीच सिर चढ़कर रहती है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी धोनी की एक झलक और उनसे जुड़ी खबर जानने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। हाल ही में धोनी आईपीएल 2024 (IPL 2024) की तैयारियां करते हुए नजर आए थे। धोनी ने इस दौरान एक खास बल्ले से बल्लेबाजी प्रैक्टिस की थी। दरअसल धोनी के बल्ले पर उनके बचपन के दोस्त की स्पोर्ट्स दुकान प्राइम स्पोर्ट्स का स्टीकर लगा हुआ था। जिसको लेकर खूब चर्चा हुई थी। अब धोनी के इस बल्ले के इस्तेमाल पर प्राइम स्पोर्ट्स दुकान के मालिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

प्राइम स्पोर्ट्स के बल्ले का इस्तेमाल करने पर प्रतिक्रिया देते हुए धोनी के बचपन के दोस्त और दुकान के मालिक परमजित सिंह ने आजतक से बातचीत करते हुए बताया कि ‘मुझे उसपर बहुत गर्व है। वह हमेशा हमारे लिए रहता है। यही हमारी दोस्ती है। दोस्ती नंबर वन।’ परमजित सिंह ने यह भी बताया कि धोनी ने उन्हें भी एक खास बल्ला गिफ्ट किया है। इस बल्ले पर उन्होंने अपना ऑटोग्राफ देते हुए खास मैसेज भी लिखा है। धोनी ने इस बल्ले पर शुभकामनाएं छोटू भैया लिखा है। दरअसल, धोनी परमजित सिंह को शुरू से छोटू भैया कहते हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के करियर में प्राइम स्पोर्ट्स और परमजित सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। परमजित ही वह शख्स थे जिन्होंने धोनी को उनके करियर के शुरुआती दौर में स्पॉन्सर किया था।

माना जा रहा है कि धोनी आईपीएल 2024 में भी प्राइम स्पोर्ट्स के स्टीकर लगा हुआ बल्ले से ही खेलते नजर आएंगे। ऐसा अगर होता है तो इससे उनके दोस्त का बिजनेस बड़ी तेजी से बढ़ेगा। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उनकी चेन्नई सुपर किंग्स पिछले सीजन आईपीएल चैंपियन बनी थी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications