ट्रैफिक में महेंद्र सिंह धोनी ने मुस्कुराते हुए फैन की खास ख्वाहिश को किया पूरा, देखें वीडियो 

एमएस धोनी ने फैन के साथ ट्रैफिक सिग्नल पर खिंचवाई सेल्फी
एमएस धोनी ने फैन के साथ ट्रैफिक सिग्नल पर खिंचवाई सेल्फी

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम उन खिलाड़ियों में शामिल है जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। फैंस धोनी की सिर्फ एक झलक पाने के लिए हमेशा बरकरार रहते हैं। मैदान पर धोनी जब मौजूद रहते हैं तो फैंस का उत्साह देखने लायक होता है। वहीं, धोनी भी अपने फैंस का पूरा ध्यान रखते हैं और उन्हें खुश करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। धोनी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल पर इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल में फंसे होने के बावजूद एक फैन की फरमाइश को मुस्कुराते हुए पूरा किया।

Ad

दरअसल, धोनी का यह वायरल वीडियो मुंबई का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी कार में मौजूद हैं और तब उनके पास एक स्कूटी आकर रूकती है। स्कूटी चालक धोनी को कार में बैठा देखकर उनसे सेल्फी लेने का आग्रह करता है। धोनी भी फैन का दिल नहीं तोड़ते और कार का शीशा नीचे करके मुस्कुराते हुए सेल्फी खिंचवाते हैं। धोनी के साथ सेल्फी लेने के बाद फैन के चेहरे पर एक अलग तरह की ही चमक आ जाती है।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2023 के खत्म होने के बाद 31 मई को मुंबई आ गए थे। बीते गुरुवार को उनके घुटने की सर्जरी हुई। टूर्नामेंट के पहले मैच में गेंद को पकड़ते हुए धोनी को बाएं घुटने में चोट लग गई थी। हालाँकि, इसके बावजूद उन्होंने टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला मिस नहीं किया और अपनी टीम को पांचवीं बार आईपीएल का ख़िताब जिताया।

सीएसके के चैंपियन के बनने के बाद धोनी अपने घुटने के इलाज के लिए मुंबई आ गए थे। धोनी आईपीएल के अगले सीजन में भी खेलते हुए नजर आएंगे जिसकी घोषणा वह पहले ही कर चुके हैं और इस वजह से वह खुद को पूरी तरह से फिट रखना चाहते हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications