भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे चार साल हो गए हैं, इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में किसी भी तरह कमी नहीं आई है। आज भी फैंस के बीच धोनी को लेकर क्रेज उसी तरह बरकरार है जैसे उनके करियर के दौरान हुआ करता था। धोनी भी अपने फैंस का दिल जीतने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने फैन की एक खास डिमांड को पूरा करते नजर आ रहे हैं।दरअसल, धोनी के एक युवा फैन ने पूर्व भारतीय कप्तान से अपनी बाइक की टंकी पर उन्हें ऑटोग्राफ देने के लिए कहा। धोनी ने भी फैन को निराश नहीं किया और उन्होंने साइन कर दिया। इसके बाद धोनी बाइक को स्टार्ट करके उसके फीचर चेक करते नजर आये और फिर उन्होंने फैन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहा है।आप भी देखें यह वीडियो: View this post on Instagram Instagram Postगौरतलब है कि आज ही धोनी का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने अपने फैन को अपनी बाइक पर लिफ्ट दी। फैंस ने धोनी के इस वीडियो को देखने बाद उनके स्वीट जेस्चर की काफी तारीफ भी की।वहीं क्रिकेट की बात करें तो धोनी रांची में अपना रिहैब पूरा करने के साथ-साथ अपनी प्रैक्टिस भी जारी रखे हुए हैं। धोनी ने आईपीएल 2023 के बाद फैंस से कहा था कि वे आईपीएल का एक और सीजन खेलकर फैंस द्वारा मिले प्यार के बदले में उन्हें एक तोहफा देना चाहते हैं। इसके लिए वह अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।16वें सीजन में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ख़िताब जीता है। 'थाला' के फैन उन्हें आईपीएल 2024 में फिर से एक्शन में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।