MS Dhoni ने फैन का बनाया दिन, इस खास जगह पर दिया ऑटोग्रॉफ, वीडियो हुआ वायरल

(Photo Courtesy: Bajaj Sumeet Kumar Instagram)
(Photo Courtesy: Bajaj Sumeet Kumar Instagram)

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को देखने के लिए उनके फैंस बेचैन रहते हैं। क्रिकेट से रिटायरमेंट के इतने समय बाद भी आज भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। उनका क्रेज अब पहले से भी ज्यादा बढ़ गया है। धोनी भी अपने फैंस से बहुत प्यार करते आए हैं और हर दिन किसी न किसी तरीके से फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें धोनी ने अपने एक फैन का दिल जीत लिया है।

बजाज सुमीत कुमार के नाम से एक इंस्टाग्राम यूजर जोकि महेंद्र सिंह धोनी के करीबी माने गए है और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी को उनके करीबी अपने कार में बुलाता है। माही कार में आकर सोचते हैं कि आखिरी उन्हें कहां पर ऑटोग्रॉफ चाहिए। इसके बाद फैन अपनी कार के पिछले सीट के हैंड रेस्ट पर महेंद्र सिंह धोनी को ऑटोग्रॉफ देने को कहता है। धोनी भी फैन का दिल रखते हैं और कार पर बड़ा सा ऑटोग्राफ देते हैं। धोनी के इस गेस्चर से फैन काफी खुश हो जाता है। फैंस को भी धोनी का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी ब्लैक कलर की जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने जैकेट के साथ ग्रीन कलर का ट्राउजर पहना है। धोनी इस वीडियो में काफी स्मार्ट दिख रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी ने हाल ही में क्लीन शेव लुक अपनाया है। उनके इस लुक की तस्वीर भी काफी तेजी से इंटरनेट पर फैली थी। लंबे बालों के साथ धोनी का क्लीन शेव होना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी कुछ समय पहले शाहरुख खान के जन्मदिन पार्टी में भी नजर आए थे। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद अब बस आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment