एमएस धोनी ने युवा खिलाड़ी का बनाया दिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शानदार वीडियो

Photo Courtesy: JharkhandJatraa Twitter Snapshots
Photo Courtesy: JharkhandJatraa Twitter Snapshots

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का अपने फैंस के साथ बेहद लगाव रहता है और वह उन्हें खुश करने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ करते रहते हैं। धोनी ने एक बार फिर से अपने स्वीट जेस्चर से अपने एक युवा फैन का दिन बना दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

Ad

दरअसल, धोनी आईपीएल 2023 (IPL 2023) के खत्म होने के बाद से नियमित प्रैक्टिस करने के लिए अपने रांची के घरेलू क्रिकेट मैदान पर पहुंचते हैं। इस तरह वह आईपीएल के 17वें सीजन की तैयारी जारी रखे हुए हैं। इस बीच शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें एक युवा खिलाड़ी ने दावा किया कि प्रैक्टिस सेशन के बाद धोनी ने उसे अपनी विंटेज बाइक पर लिफ्ट दी। इस दौरान बाइक पर धोनी के साथ राइड करते हुए फैन ने अपना वीडियो बनाया जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस धोनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

बता दें कि आईपीएल के 16वें सीजन में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को उनका पांचवां टाइटल जिताया था और इसके बाद वह अपने बाएं घुटने की सर्जरी करवाने मुंबई चले गए थे। सफल सर्जरी के बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने अपना रिहैब पूरा किया और इन दिनों मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। हाल के दिनों में धोनी के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रही हैं। कभी धोनी विंटेज बाइक्स और कार लेकर सड़कों पर घूमते नजर आते हैं तो कभी फैंस के साथ मस्ती-मजाक करते दिख जाते हैं।

भले ही धोनी खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते लेकिन उनसे जुड़ी खबरें जरूर वायरल होती रहती हैं। बहरहाल, धोनी के फैंस तो यही चाहते हैं कि वह आईपीएल का अगला सीजन भी खेलें और उनका मनोरंजन करें। दिग्गज क्रिकेटर खुद भी इसके लिए अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications