रांची की सैर करते वक्त अपने घर का रास्ता भूले एमएस धोनी, फैंस ने इस प्रकार की मदद

Photo Courtesy: Kushmahi Instagram Snapshot
Photo Courtesy: Kushmahi Instagram Snapshot

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया हुए लगभग 3 साल हो चुके हैं, मगर आज भी उनकी शोहरत में कोई कमी नहीं आई है। आज भी धोनी की एक झलक पाने के लिए और उनके साथ एक फोटो खिंचवाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। मतलब ऐसी दीवानगी की फैंस उनके रांची वाले घर के बाहर चक्कर लगाते रहते हैं कि कब धोनी बाहर आएं और वे उनका अभिवादन स्वीकार करें। धोनी भी अपने समर्थकों को निराश नहीं करते और जब भी अपने शहर की सैर पर निकलते हैं तो, फैंस को ऑटोग्राफ और फोटोग्राफ सब देते हैं।

Ad

हाल ही धोनी फिर से रांची के आस पास सैर–सपाटे के लिए निकले मगर बीच रास्ते में वह अपने शहर का रास्ता भूल गए। धोनी को अपनी गाड़ी रोक कर लोगों से सही रास्ते की जानकारी लेनी पड़ी, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

धोनी के पूछने पर फैंस ने उन्हें सही दिशा बताई और कहा,

गोल चक्कर आएगा फिर वहां से रांची चला जाएगा। जिसपर धोनी पुष्टि करने के लिए पूछते हैं:

कौनसा? सेकेंड मूर्ति वाला गोल चक्कर?

तो इस पर फैंस कहते है ‘हां’

फिर यहां पर धोनी फैंस से हाथ मिलाते हैं और कहते हैं:

ठीक है फिर निकलते हैं।

Ad

बता दें कि धोनी की कप्तानी में हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा कर अपना 5वां आईपीएल खिताब जीता है। उन्होंने इसके साथ ही 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

इस ट्रॉफी जीत के बाद ये अटकलें लगाई जा रहीं थी कि धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे, मगर धोनी ने जीत के बाद कहा था कि उन्हें उम्मीद है की वे अगले सीजन के लिए फिर से वापसी करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी आईपीएल में वापसी करते हैं या फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जैसे उन्होंने अचानक संन्यास लिया था, उसी चीज को वे आईपीएल करियर में भी फिर से दोहराते हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications