साउथ के दिग्गज अभिनेता से मिले MS Dhoni, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

(Photo Courtesy: Karthik DP Twitter)
(Photo Courtesy: Karthik DP Twitter)

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हालांकि क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी फैंस के बीच उनका क्रेज सिर-चढ़कर बोलता है। फैंस धोनी के निजी जिदंगी फोटो और वीडियो को देखने के लिए बेकरार रहते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी साउथ के सुपरस्टार दिग्गज अभिनेता राम चरण (Ram Charan) के साथ नजर आए हैं। रामचरण और धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में राम चरण और महेंद्र सिंह धोनी दोनों धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान धोनी ब्लू टीशर्ट और लाइट कलर के पैंट में नजर आए। वहीं रामचरण ग्रीन कलर की शर्ट और लाइट कलर की पैंट पहने हुए दिखे। फैंस को धोनी और रामचरण की यह फोटो काफी पसंद आ रही है।

रामचरण साउथ सिनेमा के बड़े अभिनेता माने जाते हैं। उनकी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर में बेस्ट सॉन्ग का अवार्ड भी मिला था। आरआरआर में रामचरण जूनियर एनटीआर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फैंस को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

वहीं धोनी की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपने लुक भी काफी बदला है। धोनी ने अपने हेयरस्टाइल को चेंज करते हुए बड़े बाल रखे हैं। वहीं उनकी कुछ दिन पहले वायरल हुई फोटो में वह पोनीटेल में भी नजर आए थे। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान ही क्रिकेट के मैदान पर एक्शन में नजर आते हैं। उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने इसी साल आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दी थी। आईपीएल फाइनल में जीत के बाद धोनी ने फैंस को खुशखबरी देते हुए यह ऐलान किया था कि वह अगले सीजन में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment