MS Dhoni के नए लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, तेजी से वायरल हो रही हैं तस्वीरें 

Photo Courtesy: Aalim Hakim Twitter
Photo Courtesy: Aalim Hakim Twitter

भारतीय टीम (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह सिंह धोनी (MS Dhoni) का नया लुक सामने आया है। उनके इस लुक के सामने बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गज स्टार्स भी फीके नजर आएंगे। 'कैप्टन कूल' अलग-अलग हेयरस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल (IPL 2023) के खत्म होने के बाद से धोनी अपने बाल लंबे कर रहे थे, लेकिन उनका जो अब लुक सामने आया है उसे देख फैंस को उनके पुराने हेयरस्टाइल की याद आ गई।

Ad

दरअसल, सोशल मीडिया पर धोनी के नए लुक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में धोनी काली टी-शर्ट और काले चश्मे में नए हेयरस्टाइल के साथ कहर ढाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने बालों पर हल्का सा कलर भी करवाया है जो उनके लुक पर चार-चाँद लगा रहा है। धोनी के इस नए हेयरस्टाइल के पीछे बॉलीवुड के जाने-माने हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हाकिम का दिमाग है। उन्होंने धोनी के नए लुक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की।

आप भी देखें यह तस्वीरें:

Ad
Ad

गौरतलब है कि आलिम धोनी के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान से आईपीएल के बाद बाल बढ़ाने के लिए कहा था। धोनी ने कुछ समय पहले फैन द्वारा बनाई अपनी एक तस्वीर आलिम को दिखाई थी, तब से वह चेन्नई के कप्तान को इस लुक में ढालना चाहते हैं। इतने महीनों बाद आख़िरकार आलिम को धोनी को नया लुक देने का मौका मिला और उन्होंने अपनी कला का बेहतरीन इस्तेमाल किया। वहीं धोनी के साथ काम करके बॉलीवुड स्टाइलिस्ट भी काफी खुश हैं।

क्रिकेट की बात करें तो धोनी आखिरी बार आईपीएल के 16वें सीजन में खेलते हुए नजर आये थे। सीजन के बाद उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी मुंबई से करवाई थी और अब वे पूरी तरह से फिट हैं। धोनी आईपीएल के अगले सीजन में खेलने की तैयारी में जुटे हुए जो उनके करियर का आखिरी सीजन होगा।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications