महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को महान कप्तान के रूप में पहचाने जाने के अलावा फैशन, हेयरस्टाइल आदि के लिए भी जाना जाता है। अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के समय महेंद्र सिंह धोनी के लम्बे बालों को काफी पसंद किया जाता था जो उन्होंने काफी समय बाद कटवाए थे। इस बार उन्होंने एक बार फिर से नया हेयर स्टाइल और दाढ़ी की शैली लेकर आए हैं।अब धोनी को हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बिल्कुल नए हेयरस्टाइल और दाढ़ी-शैली में देखा गया है। हकीम ने अपने पोस्ट में लिखा कि लीजेंड धोनी..स्पोर्ट्स ए डैशिंग लुक । इस हेयरकट को बनाने में बहुत मज़ा आया।धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के लिए आईपीएल के दूसरे चरण में खेलते हुए दिखाई देंगे। वे 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस से भिड़ेंगे। कोविड -19 महामारी के कारण आईपीएल को अपने ग्रुप चरण के आधे सफर के बाद स्थगित कर दिया गया था और अब संयुक्त अरब अमीरात में सीएसके और मुंबई के बीच मैच के साथ आईपीएल फिर से शुरू होगा।महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वह आखिरी बार जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के लिए खेले थे। धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियाँ जीती हैं। 2007 में उद्घाटन टी20 विश्व कप, 2011 में विश्व कप और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी। वह 2009 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचने पर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान भी थे। View this post on Instagram A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)यूएई में पिछले साल हुए आईपीएल के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी दाढ़ी में नजर आए थे। उस समय भी उनके लुक को फैन्स ने काफी सराहा था और उनकी तारीफ भी हुई थी। भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर धोनी के लम्बे बाल थे। उस समय के पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने माही को लम्बे बाल रखने की सलाह दी थी।पिछले साल आईपीएल में फ्लॉप रहने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस बार बेहतर कर रही है और तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। धोनी का प्रयास यही होगा कि टीम को जल्दी ही प्लेऑफ़ में पहुँचाया जाए।