पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते दिखे MS Dhoni, वीडियो वायरल

(Photo Courtesy: Abhishek Sharma Twitter)
(Photo Courtesy: Abhishek Sharma Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान और पूर्व स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की दिवानगी फैंस के बीच आज भी सिर चढ़कर बोलती है। क्रिकेट के मैदान के बाहर भी धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेहाल रहते हैं। धोनी फिलहाल अमेरिका में अपना समय बिता रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के साथ गोल्फ में हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के साथ धोनी ने खेला गोल्फ

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में कैप्टन कूल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुवाई में गोल्फ खेलते नजर आ रहे हैं। धोनी और ट्रंप की गोल्फ ग्राउंड की फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस दौरान माही ब्लू टीशर्ट में नजर आ रहे हैं तो वहीं डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट टीशर्ट पहने हुए दिख रहे हैं। धोनी के फैंस को माही का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वह सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि धोनी इन दिनों अपने नए लुक के कारण भी काफी चर्चा में बने हुए हैं। धोनी अपने बालों को फिर से लंबा कर रहे हैं। धोनी को बाल लंबा करता देख फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह अपने इंटरनेशनल करियर के शुरुआती लुक में फिर से वापसी करेंगे। हालांकि ऐसा होगा या नहीं यह अभी कहना मुश्किल है। महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल आईपीएल में ही एक्शन में नजर आते हैं। उनकी कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 में खिताब जीता था। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था। धोनी आईपीएल 2024 में भी एक्शन में नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment