भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। हालांकि क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी वह फैंस के बीच जुड़े रहते हैं। धोनी के निजी जीवन के वीडियोज और फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जिसमें वह टेनिस कोर्ट पर अपना जलवा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।टेनिस कोर्ट पर धोनी का दिखा जलवाक्रिकेट के अलावा महेंद्र सिंह धोनी को गोल्फ और टेनिस से काफी लगाव है, जिसका उन्होंने कई बार जिक्र भी किया है। अब हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह टेनिस कोर्ट में शानदार अंदाज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अपने टेनिस रैकेट से धोनी एक से बढ़कर एक शॉट्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी का यह वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। वह इस वीडियो में धोनी के टेनिस स्किल्स और उनके फिटनेस लेवल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि धोनी ने अपने हेयरस्टाइल को भी चेंज किया है। उन्हें पोनीटेल के साथ पहली बार देखा गया है। धोनी के नए लुक की फोटोज और वीडियो भी काफी वायरल हुए थे। धोनी हाल ही में छुट्टियां मनाने अमेरिका भी गए थे। यहां उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेला था। धोनी और ट्रंप की आपस की तस्वीर और वीडियो भी उस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से फैली थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान मैदान पर एक्शन में नजर आते हैं। इसी साल उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया था।