रांची की सड़कों पर बाइक की सवारी करते नजर आए MS Dhoni, देखें वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Courtesy: Mufaddal Vohra Twitter)
Photo Courtesy : IPL and Twitter

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों के क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। हालांकि बिना क्रिकेट के मैदान पर उतरे ही वह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन रांची में बाइक की सवारी करते नजर आए। उनकी बाइक राइडिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

रांची में बाइक की सवारी करते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस के चहेते सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी रांची की सड़कों पर बाइक की सवारी करते हुए नजर आए। धोनी के बाइक राइडिंग के वीडियो में वह रेसिंग बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी को पहचान पाना भी फैंस के लिए मुश्किल हो रहा था। हालांकि फैंस ने जैसे ही माही को पहचाना उन्होंने धोनी को पुकारना शुरू कर दिया। हालांकि धोनी कहीं नहीं रूके और अपनी बाइक से सीधा अपने फॉर्महाउस के अंदर पहुंच गए। आपको बता दें कि फैंस को धोनी का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान ही एक्शन ही में नजर आते हैं। उनका जलवा आईपीएल 2023 के दिन जमकर देखने को मिला था। धोनी ने इसी साल अपनी टीम की कप्तानी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का खिताब दिलाया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दी थी। माना जा रहा था कि धोनी का यह आईपीएल में आखिरी सीजन होगा पर फाइनल मुकाबले के बाद धोनी ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा था कि वह आईपीएल के अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment