एमएस धोनी रांची की सड़कों पर अपनी विंटेज कार में घूमते नजर आये, सामने आया वीडियो

रांची की सड़कों पर कार में घूमते नजर आये धोनी (PC: instagram)
रांची की सड़कों पर कार में घूमते नजर आये धोनी (PC: instagram)

टीम इंडिया (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) हाल ही में रांची की सड़कों पर अपनी विंटेज रोल्स रॉयस कार चलाते हुए दिखाई दिए। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के एक फैन ने धोनी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया जिसमें वह कार ड्राइव करते हुए नजर आ रहे हैं।

Ad

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। इस वजह से फैंस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं रहती कि उनकी जिंदगी में कब क्या चल रहा होता है। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया था। टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों की तरह धोनी अपने वर्कआउट, अभ्यास और पार्टी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं करते।

यही वजह है कि धोनी के फैंस उनसे जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट को जानने के लिए हमेशा आतुर रहते हैं। इस बीच धोनी का एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें वह 1980 के मॉडल वाली अपनी रोल्स रॉयस को ड्राइव करते दिख रहे हैं। हालाँकि, धोनी का अंदाजा नहीं था कि कोई व्यक्ति उनका वीडियो निकाल रहा है। उनका पूरा धयान ड्राइविंग पर था।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

क्या धोनी IPL 2024 में खेलेंगे?

पूर्व भारतीय कप्तान एमआस धोनी आखिरी बार आईपीएल 2023 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।उन्होंने अपनी अगुवाई में सीएसके को उनका पांचवां टाइटल जिताया था। फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को मात दी थी। मैच के बाद धोनी ने प्रेजेंटेशन के दौरान कहा था कि आईपीएल से संन्यास लेने के लिए यह सबसे उत्तम समय है। हालाँकि, सीजन के दौरान फैंस द्वारा मिले भरपूर प्यार के बदले में मैं उन्हें एक तोहफा देना चाहता हूँ। उन्होंने कहा था कि मैं अपनी फिटनेस पर पूरी मेहनत करूँगा ताकि एक सीजन और खेल सकूँ।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications