भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आज 42वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें दुनिया भर से शुभकामनाएं और बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। साथ ही साथ उनके समर्थक और चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी पारी और उनके रिकॉर्ड को पोस्ट कर के उनके जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं।इसी बीच धोनी के जन्मदिन पर उनकी एक तस्वीर निकल कर आ रही है, जहां वे टी-शर्ट, शॉर्ट्स और स्नीकर जूते में मुस्कराते हुए देखे जा सकते हैं। धोनी की ये तस्वीर उनके गृह निवास रांची की बताई जा रही है, जिसे धोनीइस्म नाम के ट्विटर पेज ने पोस्ट किया है, जहां पोस्ट में काप्शन के तौर पर लिखा है: बर्थडे बाॅय की रांची से एक्सक्लूसिव तस्वीर।DHONIsm™ ❤️@DHONIismExclusive picture from RanchiBirthday boy spotted #HappyBirthdayMSDhoni | @MSDhoni4445625Exclusive picture from RanchiBirthday boy spotted 😍❤️#HappyBirthdayMSDhoni | @MSDhoni https://t.co/pugS7f9bHXबता दें कि धोनी ने हाल ही में आईपीएल 2023 में भाग लिया था, जहां उन्होंने अपनी कप्तानी में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवी बार चैंपियन बनाया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में धोनी की टीम ने डीएलएस प्रकरण से 5 विकेट से जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ ही धोनी ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी जीतने के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली थी। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती हुई है।वही अगर हम धोनी के अंतरराष्ट्रीय कप्तानी रिकॉर्ड पर नजर डालें तो, धोनी ने अपने नेतृत्व वो किया है, जो दुनिया के किसी कप्तान नहीं किया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को आईसीसी की तीन ट्राफी दिलाई है, जिसमें 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब शामिल है, और इसके साथ ही वे आईसीसी की तीनों ट्राफी जीतने वाले क्रिकेट इतिहास के पहले कप्तान है।