अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंचे एक से बढ़कर एक खिलाड़ी, देखें पूरी लिस्ट

(Photo Courtesy: ANI Twitter)
(Photo Courtesy: ANI Twitter)

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की प्री-वेडिंग की धूम मची हुई है। दोनों के प्री-वेडिंग का कार्यक्रम गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया है। इस प्री-वेडिंग पार्टी में दुनियाभर के कई नामचिन हस्तियां पहुंची हैं। क्रिकेट के मैदान से भी कई हस्तियां इस पार्टी में पहुंची हैं। इसमें सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से लेकर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) तक के नाम शामिल हैं।

Ad

स्पोर्ट्सकीड़ा ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से उस लिस्ट को साझा किया है। जिसमें उन सभी क्रिकटरों के नाम साझा किए गए हैं जो अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग पार्टी में जामनगर पहुंचे हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, क्रुणाल पांड्या, जहीर खान, राशिद खान, ड्वेन ब्रावो, सैम करन, हार्दिक पांड्या, ग्रीम स्मिथ, ट्रेंट बोल्ट और निकोलस पूरन जैसे बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें कई खिलाड़ी अंबानी परिवार के इस भव्य पार्टी में पहुंचते हुए नजर आए हैं। इन खिलाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में इशान किशन भी नजर आ रहे हैं। इशान पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

Ad

इशान किशन के अलावा भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस पार्टी में अपनी पत्नी साक्षी के साथ नजर आए। दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे थे। धोनी इस पार्टी में अपने नए हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं।

Ad

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस पार्टी में अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ पहुंचे। उनके पहुंचने की भी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट ने जनवरी महीने में ही सगाई की थी। दोनों अब बहुत जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। अनंत अंबानी आईपीएल के दौरान अपनी टीम मुंबई को सपोर्ट करने के लिए कई बार स्टेडियम में नजर आ चुके हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications