एमएस धोनी ने अपने पैतृक गांव में पारिवारिक सदस्यों से की मुलाकात, दिल छूने वाला वीडियो आया सामने 

Neeraj
टीम इंडिया ने आखिरी वनडे वर्ल्ड कप 2011 में धोनी की कप्तानी में जीता था
टीम इंडिया ने आखिरी वनडे वर्ल्ड कप 2011 में धोनी की कप्तानी में जीता था

वर्तमान समय में क्रिकेट के फैंस वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के रोमांच में डूबे नजर आ रहे हैं। इस दौरन टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी के साथ उत्तराखंड के अपने पैतृक गाँव ल्वाली पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले अपने कुलदेवता के दर्शन किये और भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतने की कामना भी की। इस दौरान गाँव के लोगों ने इस कपल का भव्य तरीके से स्वागत किया और वे धोनी को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए।

कुलदेवता के दर्शन और पूजा अर्चना करने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी एक उम्रदराज फैन ने से मुलाकात की। 42 वर्षीय क्रिकेटर और साक्षी ने पहले बुज़ुर्ग महिला के पाँव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। फिर उनके साथ तस्वीरें भी खिचवाईं। इस दौरान महिला के पारिवारिक सदस्य भी धोनी से मिलने पहुंचे। इस वाकये का वीडियो सामने आने के बाद फैंस धोनी के स्वीट जेस्चर की काफी तारीफ कर रहे हैं।

आप भी देखें यह वीडियो:

बता दें कि धोनी अपने पूरे परिवार के साथ 14 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचे थे। इसके बाद वह नैनीताल के आर्मी गेस्ट हाउस में रुके थे। बता दें कि धोनी अभी कुछ देर यही रुकेंगे। उन्होंने साक्षी के जन्मदिन के लिए कुछ सरप्राइज प्लान किया है, जो 19 नवंबर को है।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हारकर फाइनल में बनाई जगह

वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार करते हुए न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास में यह चौथ बार है जब मेन इन ब्लू ने फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम करीब पिछले दस सालों से आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीती है, ऐसी में इस बार मेजबान देश के पास इस सूखे को खत्म करने का बेहतरीन अवसर है। टीम इंडिया के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए, वे इवेंट जीतने की प्रबल दावेदार भी बताई जा रही है।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment