यूएस ओपन देखने पहुंचे MS Dhoni, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान और पूर्व स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की दिवानीगी फैंस के बीच आज भी सिर चढ़कर बोलती है। क्रिकेट के मैदान के बाहर भी धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेहाल रहते हैं। हाल ही में फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी यूएस ओपन (US Open) देखने न्यूयॉर्क पहुंचे। धोनी यूएस ओपन के सेमीफाइनल मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे नजर आए। यूएस ओपन का यह मुकाबला कार्लोस अल्कराज और अलेक्जेंडर के बीच खेला जा रहा था।

Ad

यूएस ओपन देखने पहुंचे धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कार्लोस अलकराज और अलेक्सजेंडर के बीच खेला जा रहा यूएस ओपन का सेमीफाइनल मैच देखने पहुंचे। धोनी के वहां पहुंचकर मैच देखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो महेंद्र सिंह धोनी कार्लोस अल्कराज के ठीक पीछे दर्शकों के बीच नजर आ रहे हैं। धोनी इस मैच के दौरान टीशर्ट में दिखे। वीडियो में धोनी मुस्कुराते नजर आए। धोनी का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस को धोनी का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा हैं। धोनी के इस वीडियो में उनके दोस्त भी साथ दिख रहे हैं।

Ad

आपको बता दें कि धोनी इन दिनों अपने नए लुक के कारण भी चर्चा में हैं। धोनी अपने बालों को फिर से लंबा कर रहे हैं। धोनी को देख फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह अपने इंटरनेशनल करियर के शुरुआती दौर के लुक में फिर से वापसी करेंगे। धोनी ने लंबे बालों में ही टीम इंडिया में डेब्यू किया था।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल आईपीएल में ही एक्शन में नजर आते हैं। उनकी कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 में खिताब जीता था। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था। धोनी आईपीएल 2024 में भी एक्शन में नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications