‘रोहित शर्मा के करियर बनाने का श्रेय कभी नहीं लेंगे धोनी’, पूर्व भारतीय दिग्गज ने कही बड़ी बात

India Cricket WCup
रोहित शर्मा

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में अबतक कमाल का फॉर्म दिखाया है। टीम इंडिया ने जहां पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दी तो वहीं दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 8 विकेट के बड़े अंतर से मात दी। अफगानिस्तान के खिलाफ तो रोहित शर्मा का बल्ला भी जमकर चला और उन्होंने 84 गेंदों पर 131 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। वहीं रोहित के इस शानदार पारी के बाद भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने उनके करियर में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के योगदान के बारे में बड़ा बयान दिया है।

Ad

एस श्रीसंत ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा कि, 'महेंद्र सिंह धोनी कभी भी रोहित शर्मा के करियर बनाने का श्रेय नहीं लेंगे। धोनी ने रोहित को सलामी बल्लेबाज के तौर पर मौका दिया क्योंकि उन्हें पता था कि मौजूदा भारतीय कप्तान उस भूमिका में सफल होंगे। धोनी कभी नहीं कहेंगे कि उन्होंने रोहित शर्मा का करियर बनाया क्योंकि मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं। धोनी ने रोहित को मौका क्यों दिया क्योंकि उन्हें पता था कि वह उस नंबर पर अच्छा प्रदर्शन करेगा।'

दायें हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, 'माही भाई को मेरे और सभी के करियर में बड़ी भूमिका रही है। यह कोई नहीं बदल सकता है। पर उन्होंने ऐसा क्यों किया क्योंकि वह जानते थे कि अगर इन खिलाड़ियों को सपोर्ट किया जाएगा तो यह अगले लेवल पर पहुंच सकते हैं। शायद जो सपोर्ट उन्होंने हमें दिया वह खुद को भी नहीं दे पाए।'

एस श्रीसंत का यह बयान रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी के बाद आया है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में विराट कोहली, सुरेश रैना, श्रीसंत, हार्दिक पांड्या जैसे कई सितारे उभरे जो आज भारतीय टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने 2011 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। अब पूरे भारत को यह उम्मीद है कि 2023 वर्ल्ड कप का खिताब टीम इंडिया रोहित शर्मा के कप्तानी में अपने नाम करेगी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications