श्रीलंका दौरे से बाहर हुई NZ की स्टार खिलाड़ी, अनुभवी ऑलराउंडर को मिली जगह

South Africa v New Zealand - ICC Women
जेस केर की हमें कमी महसूस होगी - बेन सॉयर

न्यूजीलैंड (New Zealand Women Cricket Team) की फास्ट गेंदबाज जेस केर (Jess Kerr) को पैर का अंगुठा टूटने के कारण, श्रीलंका की आगामी टूर से बाहर कर दिया गया है। केर को पिछले हफ्ते नेट में बैटिंग करते समय अंगूठे पर चोट लगी थी, और जिसके बाद स्कैन में टूट होने की पुष्टि हुई। अब उन्हें छह हफ्ते तक पुनर्वास की आवश्यकता है। लेह कास्पेरेक (Leigh Kasperek) को कर्र की जगह पर टीम में चुना गया है।

कास्पेरेक की न्यूजीलैंड टीम वापसी लगभग 2 साल बाद हो रही है। इससे पहले वे साल 2021 में इंग्लैंड दौरा पर गई टीम का हिस्सा थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 39 वनडे, 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले है, जिसमें उन्होंने 65 और 75 विकेट अपने नाम किए है। कास्पेरेक टी20 मुकाबलों में न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी है। माना जा रहा है कि वेलिंग्टन ब्लेज़ के घरेलू प्रतियोगिताओं में कास्पेरेक की शानदाार फार्म, टीम में उनकी वापसी का मुख्य कारण है।

जेस केर की हमें कमी महसूस होगी - बेन सॉयर

न्यूजीलैंड महिला टीम के मुख्य कोच बेन सॉयर ने जेस केर की चोट को निराशाजनक बताया और कहा कि श्रीलंका दौरे पर टीम को उनकी कमी महसूस होगी। सॉयर ने कहा,

टूर के निकट इतनी पास चोट लगना हमेशा निराशाजनक होता है। जेस दोनों प्रारुपों में हमारे गेंदबाजी समूह का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और इस चुनौतीपूर्ण दौरे पर हमें उनकी कमी महसूस होगी।

सॉयर ने आगे कहा कि जेस काफी मेहनत कर रही थी, और हम भी उत्सुकता से उनके प्रदर्शन को देखना का इंतजार कर रहे थे, मगर चोट के कारण हमें अब श्रीलंका दौरे के बाद तक का इंतजार करना पड़ेगा। सॉयर ने कहा,

जेस ने इन सर्दीयों में बहुत मेहनत की है और हम उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे कि वह अपनी नई स्थितियों में कैसे प्रदर्शन करेगी, लेकिन हमें यकीन है कि वह श्रीलंका के बाद हमारी अगली चुनौती के लिए फिट और तैयार हो जाएंगी

बता दें कि न्यूजीलैंड महिला टीम वर्तमान में NZC के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कैंप के लिए हैं और वे शुक्रवार को श्रीलंका के लिए रवाना होंगी।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment