भारत (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियाँ बटोर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के फेमस हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने उन्हें ये लुक दिया और यह उनके करियर के शुरुआती दिनों वाले लुक से मिलता है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वह कैप्टन कूल के साथ नजर आ रहे हैं।भले ही धोनी अब भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद ऑफ फील्ड उनका जलवा बरकरार है। रणवीर सिंह का क्रिकेट के प्रति प्यार जगजाहिर है। अक्सर वह भारतीय क्रिकेटर के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह भारत के पूर्व कप्तान धोनी के साथ दिख रहे हैं। इसमें से एक तस्वीर में बॉलीवुड एक्टर धोनी के गाल को चूमते दिखाई दिए।पोस्ट को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा,मेरा माही। View this post on Instagram Instagram Postगौरतलब है कि बीते दिन धोनी की एक और तस्वीर चर्चा में रही थी, जिसमें वह साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ दिखे थे। दोनों की मुलाकात एक शूट के दौरान हुई थी। हालाँकि, रणवीर और धोनी की ये तस्वीर कहाँ कि इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। रणवीर ने इस बार वर्ल्ड कप के थीम सांग 'दिल जश्न बोले' में भी अपने डांस का तड़का लगाया था, जिसमें फैंस को उनकी एनर्जी काफी पसंद आई थी।वर्ल्ड कप की बात करें तो टूर्नामेंट का पहला मैच आज वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि पिछली बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड अभिनेता रणवीर भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे।