एमएस धोनी के लिए रणवीर सिंह की इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी ने जीता फैंस का दिल

एमएस धोनी और रणवीर सिंह
एमएस धोनी और रणवीर सिंह

रणवीर सिंह को फुटबॉल मैच में प्रतिस्‍पर्धा करते हुए देखा गया, जहां उन्‍होंने ऑल स्‍टार्स फुटबॉल क्‍लब का प्रतिनिधित्‍व किया। इसी टीम में एक और महत्‍वपूर्ण उपस्थिति थी पूर्व भारतीय कप्‍तान एमएस धोनी की।

Ad

रणवीर सिंह हमेशा की तरह ऊर्जावान नजर आए और सेलिब्रिटीज को फुटबॉल मैच के बाद गले लगाया। एक पल आया जब रणवीर सिंह और एमएस धोनी आस-पास बैठे हुए नजर आए। रणवीर सिंह ने एमएस धोनी का पैर पकड़ रहा है और मैदान में बैठे हुए हैं।

बॉलीवुड एक्‍टर ने यह फोटो अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर शेयर की और इसके साथ कैप्‍शन लिखा, 'बड़े भाई के चरणों में हमेशा। मेरी जान।'

एमएस धोनी और रणवीर सिंह
एमएस धोनी और रणवीर सिंह

उनके अकाउंट पर अन्‍य स्‍टोरीज में मैच के बाद एमएस धोनी के साथ फोटो नजर दिखीं।

Ad
दोनों ने फुटबॉल मैच खेला
दोनों ने फुटबॉल मैच खेला

रणवीर सिंह ने मैच की एक छोटी क्लिप भी पोस्‍ट की है, जिसमें वह मैदान पर श्रेयस अय्यर को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Ad

एमएस धोनी और रणवीर सिंह के बीच गहरा रिश्‍ता

रणवीर सिंह कई बार महान भारतीय खिलाड़ी के प्रति अपना आदर दिखा चुके हैं। रणवीर सिंह उन पहले लोगों में से हैं, जिन्‍होंने संन्‍यास के बाद एमएस धोनी से मुलाकात की। उन्‍होंने बड़ा पोस्‍ट लिखकर कुछ फोटोज भी शेयर किए। इसमें रणवीर ने बताया कि कैसे वो पहली बार एमएस धोनी से मिले थे।

रणवीर सिंह ने लिखा था, 'एमएसडी अब तक के सबसे महान खिलाड़‍ियों में से एक हैं। मैं भाग्‍यशाली हूं कि अपनी जिंदगी में उन्‍हें खेलते हुए देखा। उत्कृष्टता का एक प्रतिमान। खेल का एक प्रतीक। मेरा हीरो हमेशा के लिए। हमारे महान राष्ट्र को गौरवान्वित करने और एक अरब दिलों को गर्व से भरने के लिए माही भाई को धन्यवाद।'

रणवीर सिंह की फिल्‍म 83 आने वाली है, जिसमें वह कपिल देव की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्‍म 1983 विश्‍व कप विश्‍व कप जीत पर आधारित है। उल्‍लेखनीय है कि कपिल देव के बाद एमएस धोनी दूसरे कप्‍तान हैं, जिन्‍होंने आईसीसी क्रिकेट विश्‍व कप खिताब जीता। धोनी ने 2011 विश्‍व कप में भारत को चैंपियन‍ बनाया था।

बता दें कि एमएस धोनी दुनिया के एकमात्र कप्‍तान हैं, जिन्‍होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी (टी20 वर्ल्‍ड कप, 50 ओवर वर्ल्‍ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीती हैं। पिछले साल धोनी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा की थी। वह आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में क्रिकेट एक्‍शन में नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Vivek Goel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications