IPL 2020: रोहित शर्मा आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

Ad

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल (IPL) के सबसे सफल कप्तान हैं और उन्होंने कुछ रिकॉर्ड भी इस टूर्नामेंट में अपने नाम किये हैं। रोहित शर्मा के रहते विपक्षी टीम को मुश्किलों का सामना हमेशा करना पड़ता है। उनके रहने भर से गेंदबाजों की मानसिकता में बदलाव आता है। आईपीएल 2020 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह 200 आईपीएल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा आईपीएल में 200 मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने ही आईपीएल में 200 मुकाबले खेले हैं। रोहित शर्मा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। आईपीएल करियर में इस स्तर तक पहुंचना कोई छोटी बात नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी ने भी इसी आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल की थी।

रोहित शर्मा हैं सफल कप्तान

रोहित शर्मा ने आईपीएल में 155 मैचों में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है, उन्होंने आईपीएल 2013 के दौरान रिकी पोंटिंग के बाद कप्तानी संभाली थी। कप्तान के रूप में अपने पहले साल में रोहित ने मुंबई इंडियंस को खिताब दिलाया था। मुंबई इंडियंस का भी यह पहला ही खिताब था। उसके बाद से रोहित शर्मा और इस टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में 4 खिताब के साथ सबसे सफल कप्तान हैं। वह 5 खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं और उनसे पहले ऐसा किसी अन्य खिलाड़ी ने नहीं किया। एक आईपीएल उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए भी जीता था।

मुंबई इंडियंस एक साल छोड़कर खिताब जीतती है। इस बार लगातार दो दूसरी बार टीम फाइनल में पहुंची है और काफी धाकड़ नजर आ रही है। इस टीम में कई खिलाड़ी मैच विनर हैं। यही कारण है कि टीम ज्यादा सफल रही है।

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications