रोहित शर्मा ने जीता फैंस का दिल, मुंबई पहुँच कर क्लिक करवाई सेल्फी

(Photo Courtesy: Immy Twitter)
(Photo Courtesy: Instant Bollywood Twitter)

भारतीय टीम ने एशिया कप (Asia Cup) का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद टीम इंडिया स्वदेश लौट चुकी है। टीम के कई खिलाड़ी एशिया के चैंपियन बनने के बाद रविवार रात मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बहुत खास अंदाज में नजर आए। उनके चेहरे पर एशिया कप में मिली जीत की खुशी साफतौर पर देखी जा सकती थी। वहीं उन्होंने एयरपोर्ट पर अपने फैंस का दिल जीतते हुए उनके साथ सेल्फी क्लिक कराई। रोहित शर्मा का फैंस के साथ इस खास मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Ad

रोहित शर्मा ने फैंस के साथ ली सेल्फी

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर टीम के बाकि खिलाड़ियों के साथ पहुंचे। एशिया कप में जीत के बाद अपने वतन पहुंची टीम इंडिया का मुंबई एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ। वहीं इस दौरान भारी संख्या मे फैंस भी नजर आए। यही फैंस रोहित शर्मा को देख उनके साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे। रोहित ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनका दिल जीतते हुए उनके साथ सेल्फी ली। रोहित शर्मा के इस अंदाज का वीडियो भी सामने आया है। फैंस को रोहित शर्मा का अपने प्रशंसकों के साथ यह व्यवहार खूब पसंद आ रहा है। वह रोहित शर्मा की इसके लिए जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा का बल्ला एशिया कप 2023 के दौरान जमकर आग उगल रहा था। हालांकि वह इस टूर्नामेंट में एक भी शतक नहीं लगा पाए पर उनके बल्ले से टीम के लिए कई उपयोगी पारियां निकली। रोहित शर्मा पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार फॉर्म में नजर आए। ऐसे में फैंस यही चाहते हैं कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आगामी वर्ल्ड कप में भी इसी फॉर्म में रहे और उनके बल्ले से विश्व कप में कई बड़ी और यादगार पारियां निकले।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications