यूनियन मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने भारत के स्टार खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा क्रिकेटर, इंस्टा स्टोरी हुई वायरल 

स्मृति ईरानी ने धोनी का अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया
स्मृति ईरानी ने धोनी का अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को अपना पसंदीदा क्रिकेटर चुना है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान इसका खुलासा किया। बता दें कि पूर्व टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी मौजूदा समय में केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के विभाग को संभाल रही हैं।

Ad

स्मृति ईरानी के इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव भी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टा पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा, आपका पसंदीदा क्रिकेटर? इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने एमएस धोनी के तीन स्टीकर साझा किये।

स्मृति ईरानी की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट
स्मृति ईरानी की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

रांची में जन्में महेंद्र सिंह धोनी की गिनती विश्व के सबसे फेमस क्रिकेटरों में होती है। इसके साथ वह भारत के सबसे सफल कप्तानों में से भी एक रहे हैं। 42 वर्षीय धोनी ने अपनी कप्तान में टीम इंडिया को आईसीसी के तीन टाइटल जिताए हैं। इसमें 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है।

Ad

इसी के साथ धोनी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान हैं। अपनी अगुवाई में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल का ख़िताब जिताया है। 42 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 15 अगस्त 2020 को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था। अपने करियर में उन्होंने क्रमश: 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 17,266 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले 16 शतक और 108 अर्धशतकीय पारियां निकली है।

गौरतलब है कि इन दिनों धोनी अपनी घुटने की सर्जरी करवाने के बाद से रांची में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। धोनी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने से पहले आईपीएल का एक और सीजन खेलने के लिए अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications